नवीन बने मोरंग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व सचिव कमलेश

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के विराटनगर में सम्पन्न मोरंग क्रिकेट संघ का विशेष सभा मे अध्यक्ष पद पर नबीन घिमिरे सर्वसहमति से निर्वाचित हुए है। विशेष सभा मे उपाध्यक्ष मनोहरराज पाण्डे ,सचिव कमलेश ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष पद पर शिरीष उपध्याय तथा महिला सदस्य अम्बिका बूढाथोकी ,रोजी राई के अलावा सादस्यों में मनोज अर्याल ,अजय राजबंशी ,मांगीलाल शर्मा , रोशन बुढाथोकी, कुंदन सिंह ,उज्जवल खरेल ,धीरज बूढ़ाथोकी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। आइसीसी का स्वतंत्र प्रतिनिधि दल ,कानूनी सलाहकार रामेश्वर श्रेष्ठ ,उपेंद्र दुलाल का उपस्थिति में सम्पन समिति का बैठक में ही केन्दीय प्रतिनिधि रोशन बूढाथोकी तथा अजय राजवंशी , प्रदीप राज पांडेय , शिरीष उपाध्याय , नबीन घिमिरे को प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में चयन किया गया ।

