Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जलती चिता से युवती की लाश पुलिस कब्जे में, हत्या या आत्महत्या ?

 

जनकपुरधाम 9 जुलाई

फाँसी लगाकर मरने वाली एक युवती की लाश जलाए जाने के क्रम में पर्हरी के द्वारा हस्तक्षेप करने पर भागमभाग मच गई ।

जिला के सबैला नगरपालिका १ की १४ वर्षीया पिंकी कुमारी यादव ने आत्महत्या की है यह घरवालाें का कहना था उसकी लाश काे वाे लाेग जला रहे थे । किन्तु घटना संदेहास्पद थी और इसकी काेई खबर पुलिस काे नही दी गई थी । इसलिए पुलिस ने जलती हुई लाश काे कब्जे में ले लिया है ।बीती रात उस युवती की लाश फाँसी की अवस्था में घर में ही मिली थी । घरवालाें ने इसकी जानकारी पुलिस काे नही दी और चुपचाप लाश जलाना चाह रहे थे । जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस जगह पर पहुँच कर जलती हुई चिता से लाश काे निकाल चुकी है ।

यह भी पढें   बाल मंदिर गबन प्रकरण... तीन लोग हिरासत में

युवति शत्रुघन यादव की बेटी थी । मंगलबार सुबह शव काे पोष्टमार्टम के लिए  अञ्चल अस्पताल जनकपुर पहुँचाया गया है ।

हत्या या आत्महत्या क्या है इस पर अनुस‌धान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *