Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

10 July

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ है। आपके मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। जीवनसाथी का सम्मान करें एवं आज के दिन उनकी सलाह मानना शुभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंद पूर्ण होगा। साझेदारी में भी अच्छा वातावरण बना रहेगा और सफलता प्राप्त होगी। नई नीतियों के माध्यम से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन सामान्य है। धन संबंधी कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में कुछ उलझन का माहौल रहेगा। छोटे भाइयों से सामंजस्य बनाकर रखें, उनके माध्यम से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रक्त संबंधी परेशानी आ सकती है। तनाव के कारण सिर दर्द भी रह सकता है। जीवनसाथी की धार्मिक प्रवृत्ति रहेगी। जिसके कारण धार्मिक आयोजन में मन लगा रहेगा। वाहन आदि सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने के योग बनते हैं। व्यावसायिक कारणों से यात्रा संभव है।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन शुभ है। आज आपका दिमाग बहुत सक्रिय रहेगा। सभी परिस्थितियों में सही निर्णय ले पाएंगे। मन एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा, परंतु अति आत्मविश्वास से बचें। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी पुत्री के लिए दिन शुभ है। उससे संबंधित कोई शुभ कार्य पूर्ण होगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। एक-दूसरे का सम्मान करें, नहीं तो विवाद होने की संभावना है। व्यवसाय साझेदारी में भी सामंजस्य बनाकर रखें नहीं तो एक-दूसरे से मतभेद हो सकते हैं।
राशि फलादेश

यह भी पढें   डा. विजय दत्त की कृति ‘शनिश्रचरा से प्रथम शीर्ष तक’ का लोकार्पण

कर्क

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। अधिक क्रोध ना करें। किसी से विवाद हो सकता है। घर में माता का आशीर्वाद लें एवं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी गुप्त शत्रु के द्वारा कोई विपरीत परिस्थिति निर्मित हो सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें एवं उनकी सलाह का सम्मान करें। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। स्थायी संपत्ति को लेकर भी कोई कठिनाई उत्पन्न हो सकती है।
राशि फलादेश

सिंह आज का दिन शुभ है। छोटे भाइयों से संबंध मधुर बने रहेंगे एवं आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। वर्तमान में माता के भाग्य से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के द्वारा भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी एवं नई नीतियों का निर्माण कर सकेंगे। धन की स्थिति मजबूत बनेगी। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है, उससे लाभ प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन सामान्य है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। बड़े भाई-बहनों से व्यवहार में सामंजस्य रखें विवाद हो सकता है। परिवार में किसी कार्य पर धन खर्च हो सकता है। धन को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कानूनी मामलों में धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी से कानूनी विवाद हो सकता है। आय से अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी यात्रा में भी धन खर्च हो सकता है।
राशि फलादेश

तुला आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आज के दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा एवं दिमाग पूर्ण सक्रिय रहेगा। आज के दिन वाणी में प्रभाव रहेगा। अपनी वाकपटुता से आप अपने कार्यों को सिद्ध कर सकेंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी एवं रुका हुआ धन पुनः मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण प्रभाव आपके ऊपर रहेगा एवं आज के दिन एक-दूसरे का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं।
राशि फलादेश

यह भी पढें   पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद में गूंजा, कांग्रेस और रास्वपा रहीं मौन

वृश्चिक

आज का दिन शुभ नहीं है। आज के दिन मन में असंतोष बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अस्थिरता के कारण तनाव बना रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में विशेष ध्यान दें। कोई गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कानून संबंधी मामलों में कठिनाई आ सकती है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा का योग बन सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें दुर्घटना का योग बन सकता है।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी से संबंधित कठिन समय है अतः सामंजस्य बनाकर रखें विवाद ना करें। आय के साधन मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज के दिन आय अधिक बढ़ने की संभावना है। आज के दिन घर में धार्मिक पूजा-पाठ होने के योग हैं। माता के द्वारा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने के योग हैं। ससुराल पक्ष में कोई आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। साझेदारी में भी सावधानी रखें। आपसी सूझबूझ से कार्य करें सफलता अवश्य मिलेगी।
राशि फलादेश

मकर

आज का दिन सामान्य है। मामा पक्ष से संबंधित कोई खर्च बढ़ सकता है। किसी प्रकार की बीमारी में इलाज पर धन खर्च होने के योग हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे किसी प्रकार की आर्थिक हानि कर सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें एवं सामंजस्य बनाए रखें। उनके द्वारा दी गई सलाह से भी लाभ हो सकता है। साझेदारी में भी साझेदार द्वारा दी गई सलाह पर चिंतन अवश्य करें और उसके बाद ही सही निर्णय लें। आर्थिक समृद्धि के लिए कोई विशेष प्रकार की योजना बन सकती है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 28 सितंबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

कुंभ

आज का दिन शुभ है। संतान पक्ष के लिए बहुत शुभ समय है, संतान की उन्नति होने के योग हैं। तकनीकी शिक्षा में संतान को अधिक सफलता मिल सकती है। संतान के द्वारा अच्छे कार्यों से भी आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष की किसी योजना से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, परंतु संतान पक्ष को लेकर के जीवनसाथी के विचारों में सामंजस्य बनाए रखें। संतान को लेकर जीवनसाथी से किसी प्रकार का विवाद भी हो सकता है। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ नहीं है। मानसिक तनाव रहेगा। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने से मन में धन के प्रति चिंता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माता के विचारों का सम्मान करें, उनका आदर करें एवं विवाद करने से बचें। स्थायी संपत्ति के लिए दिन शुभ नहीं है। संतान पक्ष के विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है। बच्चों को अपने विचार रखने दें, आप उनके विचारों पर चिंतन करें एवं सही निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष रहेगा, परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com