Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दरभंगा-जयनगर रेलखंड पर जल्द ही विघुत इंजन दौडेगी जनकपुर जाना हाेगा सहज

 

 

समस्तीपुर रेल मंडल के तहत आने वालें दरभंगा-जयनगर रेलखंड पर जल्द ही विघुत इंजन दौड़ती नजर आयेंगी। इस खंड पर विद्युतीकरण से रेलवे डीजल लोकों के परिचालन पर खर्च होने वालें लाखों रूपये के खर्च मे कटौती कर सकेंगा, वहीं इससे इन इंजनों से होने वाले प्रदूषण से भी बचा जा सकेंगा।इस परियोजना के तहत दरभंगा जंक्शन और जयनगर स्टेशन सहित बीच में पड़ने वाले हर स्टेशन और हॉल्ट पर फाउंडेशन वर्क पहले ही पूरा किया जा चुका है। पूरे रेल खंड पर अब इलेक्ट्रिक पोल को लगाये जाने का कार्य जोरों से जारी हैं, जिसको जल्द ही पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम चरण मे ओवरहेड वायर और ट्रासफार्मर जैसे कार्यों को पूरा कर विद्युतीकरण का कार्य समपन्न किया जायेगा।करीब 75 करोड़ की लागत से हो रहे इस कार्य के लिए रेलवे ने इस साल के सिंतबर तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही समस्तीपुर-दरभंगा और दरभंगा-रक्सौल का विद्युतीकरण पर कार्य प्रस्तावित हैं। विद्युतीकरण के पूरा होते ही जहां रेलवे के इस खंड पर तेज रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन भी संभव हो सकेंगा। इसके साथ ही जनकपुर धाम नेपाल जाने के लिए भी तीर्थयात्रियाें काे आसानी हाे जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com