Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुसहर के बस्ती मे खाना खा कर वास्तविक जीवन की पहचान : प्रधानमन्त्री

 
जनकपुरधाम।कैलास दास। प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टरार्इ ने शनिवार को महोत्तरी जिला के फुलकाहा गाँव विकास समिति के मनहरवा गाँव के मुसहर समुदाय के वस्ती मे खाना खाकर वही पर विश्राम भी कीया है ।उनका यह कार्यक्रम प्रत्येक महिना मे दलित के वस्ती मे एक रात खाने खाने वादे वहीं रहने के अन्तर्गत अनुसार आयोजन किया गया था । काठमाडू से आए प्रधानमन्त्री डा.बाबुराम भट्‍टरार्इ के साथ एक टोली सहित मुसहर समुदाय के वस्ती मे पोठिया मच्छली, घोघी और भात खाया है । खाना खाने पश्चात प्रधानमन्त्री डा. भट्टरार्इ ने कहा कि भोजने बहुत स्वादिष्ट था । दलित के वस्ती मे भोजन करने से हम अपने देश की जनता के वास्तविक जीवन की पहचान करने सक्षम हुये हैं । वास्तव मे कहा जाए तो जो सुख और आराम इस भोजन मे मिला है ओ हमरे लिए स्मरणीय रहेगा । माच्छली और घोघी फुलकाहा ६ के निवासी विशुनी सदा ने बनार्इ थी । मनहरवा गाम के दिशा मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए प्रधानमन्त्री डा.बाबुराम भट्‍टरार्इ ने २० लाख रुपैया देने का वादा कीया है साथ ही वस्ती मे रह रहे मुसहर समुदाय को कम्बल और मच्छरदानी भी उन्होने वितरण कीया । डा. बाबुराम भट्‍टरार्इ के स्वागत के लिए मुसहर समुदाय ने झिझिया तथा जटजटिन नृत्य और गीत प्रस्तुत कीया था ।प् रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टरार्इ महोत्तरी जाने से पहले जनकपुर मे कर्मचारीयों को एक समारोह मे निर्देशन दिया था कि राजनीति के कारण देश मे बहुत सारे समस्याएं है लेकिन वो समस्या राजनीतिकर्मी पर ही छोड दिया जाए कर्मचारी को इमान्दारि पूर्वक काम करने का आग्रह उन्होने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *