Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काँग्रेस दिशाहीन तथा एमाले कुहासा के कौवा जैसा : गच्छदार

 

२७ आश्विन, भक्तपुर । मधेसी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के अध्यक्ष एवं गृहमन्त्री विजयकुमार गच्छदार ने कहा है कि आगामी सरकार का नेतृत्व उनकी पार्टी को मिलना चहिए।
फोरम लोकतान्त्रिक व्दारा शनिबार को भक्तपुर मे आयोजना किया गया शुभकामना आदानप्रदान कार्यक्रम मे उन्होने कहा कि बडा तीनो दल कमजोर और असक्षम सावित हो चुका है । सरकार के  नेतृत्व के लिये अब केबल उन्ही कि पार्टी सक्षम होने का दावा उन्होने पेश किया । उनके अनुसार “एमाओवादी विभाजित हो चुकि है, नेपाली काँग्रेस दिशाहीन अवस्था मे है तथा एमाले कुहासा के कौवा जैसा हो गया है, इसतरह की अनिश्चितता से बाहर आने मे केवल उनकी पार्टी ही काम कर सकती है ।
उन्होने कहा कि राजनीतिक गतिरोध से निकलने का एक ही उपाय संविधानसभा का निर्वाचन ही है तथा आनेवाले निर्वाचन मे उनकी पार्टी तिसरी बडी पार्टी के रुप मे आयेगी ।
गच्छदार ने कहा कि वर्तमान सरकार पुनः संविधानसभा का निर्वाचन कराके संविधान निर्माण करने मे पुर्णत: सक्षम है । पहिचान और सामथ्र्यसहित के संविधान के पक्ष मे उनकी पार्टी होने का दावा करते हुये उन्होने कहा कि और पार्टी सङ्घीयता के मुद्दा को अब पिछे छोड रही है ।
कार्यक्रम मे पार्टी के केन्द्रीय सदस्य करिमा बेगम ने कहा कि फोरम लोकतान्त्रिक मधेसी के मुद्दा को किसी भी हालत मे नही छोडेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *