Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारवाड़ी समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री , शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । राजधानी काठमांडो के एशिया पब्लिक प्रा लि द्वारा वर्ग 7 तथा 8 का पुस्तक में मारवाड़ी समाज के प्रति अप शब्द प्रयोग किये जाने पर बिराटनगर के मारवाड़ी समाज ने इसकी निंदा करते हुए ऐसे प्रकाशक पर कारबाई करने का मांग किया है साथही मांग संबंधी एक ज्ञापन पत्र प्रधानमंत्री ,शिक्षा मंत्री को भेजा है।

काठमांडू में अग्रवाल सेवा केंद्र के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार खेतान ने यक विज्ञप्ति जारी करके इसपर खेद प्रगट किया है ।

यह भी पढें   यह सरकार जनता के जनमत से बनी और बहुमत प्राप्त सरकार है —सन्तोष राजवंशी

मरबाड़ी समाज बिराटनगर के विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी को उनके कार्यालय में जाकर प्रधानमंत्री ,शिक्षामंत्री के नाम का ज्ञापन पत्र सौपा। ज्ञापन पत्र में मारवाड़ी सेवा समिति बिराटनगर का अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच का अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ,मारवाड़ी महिला मंच बिराटनगर का अध्यक्ष किरण अग्रवाल,नेपाल अग्रवाल युवा मंच बिराटनगर का अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,नेपाल अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष उमा आग्रवाल ,नेपाल माहेश्वरी समाज का अध्यक्ष बेनी  गोपाल मुंदड़ा, नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी परिषद का सदस्य सुरेश कुमार शर्मा ,मोरंग व्यापार संघ का पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद पवन सारडा का हस्ताक्षर है । आवेदन में  पुस्तक में प्रयोग किये गए अपशब्दों का सम्बन्धी कागजात भी लगाया गया है । मारवाड़ी समाज के लोगो ने बताया  कि शब्द का प्रयोग पीड़ादायक है ।

यह भी पढें   संघीय संसद की चार संसदीय समितियों की बैठक आज

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com