Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुर्सी और पद के लिये मधेसवादी दल कइ दलों मे विभाजित : हृदयश त्रिपाठी

 

२८ आश्विन, बाँके । भौतिक योजना, निर्माण तथा यातायात व्यवस्था मन्त्री हृदयश त्रिपाठी ने कहा है कि संविधान निर्माण, नयाँ निर्वाचन, राष्ट्रिय सहमति की सरकार का गठन इन सभी विषयों पर किस्ताबन्दी मे सहमति नही हो सकती । उन्होने कहा कि संविधानसभा पुनःस्थापना वा निर्वाचन दोनो ही विकल्प स्वीकार करने को सरकार तयार है लेकिन इसके लिये प्याकेज मे सहमति होना आवश्यक है ।
मधेसी पत्रकार समाज व्दारा बाँके के नेपालगञ्ज मे आइतवार को आयोजना किया गया पत्रकार सम्मेलन मे  तमलोपा के सहअध्यक्ष त्रिपाठीले ने कहा कि ’सरकार की पहली प्राथमिकता निर्वाचन ही है। अगर दलों के बीच सहमति हुई तो संविधानसभा पुनःस्थापना करने के लिये भी सरकार तयार है। ऊन्होने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुये कहा कि विवादित विषयों पर सहमति ही नही करके एकतर्फी प्रधानमन्त्री का राजीनामा माग्ना काँग्रेस-एमाले सहमति के मार्ग मे बाधक बन रहें हैं ।
त्रिपाठीले  ने कहा दलों के बीच सहमति के अलावा और कोइ विकल्प नही है  दलों के वीच सहमति होते ही सरकार राजीनामा देने को तैयार है । त्रिपाठी ने यह स्वीकार करते हुये कहा कि विचार और सिद्धान्त के आधार को छोडकर केवल कुर्सी और पद के लिये मधेसवादी दल कइ दलों मे विभाजित हो गया है इसि कारण मधेस का आन्दोलन कुछ कमजोर जरुर हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *