मधेसी पार्टियों के साथ वैचारिक एकता संभव नही : उपेंद्र यादव
शर्लाही । मधेसी जनाधिकार फोरम – नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा है कि मधेसी पार्टियों के साथ वैचारिक एकता संभव नही है ।
“केवल मधेसी मुद्दों की रक्षा करने के लिए एक गठबंधन का गठन किया जा सकता है,” अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्लाही के नवलपुर में आयोजित एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुये शनिवार को यादव ने यह स्पष्ट किया ।
एकीकरण के मुद्दे पर महंत ठाकुर के नेतृत्व वाली तराई मधेश डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ बातचीत पर भी कोई प्रगति नही हुई है यादव ने बताया ।
इस अवसर पर यादव ने यह भी कहा कि मजफो – डी भी संघियता के जुड़े मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने के लिए तैयार है ।
हालांकि उनका तर्क है कि मौजूदा राजनीतिक संकट और संवैधानिक बाधाओं से देश को मुक्त करने के लिये ताजा संविधान सभा चुनाव ही का चुनाव ही एक मात्र विकल्प है । यादव ने बाधा सहित कांटेदार मुद्दों पर आम सहमति तक पहुँचने के लिए प्रधानमन्त्री के नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया ।
उन्होने कहा कि संविधान सभा को पनर्वहाली कर के संविधान में संशोधन के द्वारा नए सिरे से चुनाव कराने के अलावा और कोइ विकल्प नहीं है ।

