Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिला विपद व्यवस्थापन समिति पर्सा द्वारा बाढ़ पीडितों की डाटा संकलन करने का निर्णय

 

रेयाज आलम, १५ जुलाई । जिला विपद व्यवस्थापन समिति पर्सा ने बाढ़ पीडितों की डाटा संकलन करने का निर्णय लिया है । समिति के संयोजक एवं प्रमुख जिला अधिकारी नारायण भट्टराई की अध्यक्षता में सोमबार जिला प्रशासन कार्यालय में सम्पन्न बैठक ने यह निर्णय लिया है ।
बाढ़ के कारण पर्सा जिला स्थित प्रायः सभी गांव में अधिक घर डूबान में पड़ा है । इसके साथ–साथ भौतिक क्षति और धनमाल की क्षति भी हुई है । इसके संबंध में स्थलगत अनुगमन करते हुए नेपाल रेडक्रस के स्वयंसेवक, नेपाल पुलस के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन कार्यालय के प्रतिनिधि और स्थानीय प्रतिनिधि के सहभागिता में डाटा संकलन करने का निर्णय जिला विपद व्यवस्थापन समिति ने लिया है । बैठक में सहभागी रेडक्रस प्रतिनिधि राज श्रीवास्तव में इसके बारे में जानकारी दी ।
समिति बैठक के बाद प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई ने निष्पक्ष और इमानदारिता पूर्वक डाटा संकलन के लिए सम्बन्धित प्रतिनिधियों को निर्देशन दिया । बैठक में सहायक प्रमुख जिला अधिकारी नेत्र शर्मा, वीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत भानुभक्त बराल, पुलिस उपरीक्षक सोमेन्द्र सिंह राठौर, रेडक्रस के प्रदेश नं. २ अध्यक्ष फुलमहमद मियाँ, कोषाध्यक्ष महन्थ यादव आदि सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *