हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
16 July
आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष
आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं सारे कार्य आत्म विश्वासपूर्वक संपन्न करेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता ध्यान रखें। माता के आशीर्वाद से आपका भाग्य मजबूत होगा। संतान का व्यवहार अनुकूल होगा। आपके द्वारा कहीं गई बातों का संतान अनुसरण करेगी।
राशि फलादेश
वृष
आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। उदासीनता रहेगी और मन में असमंजस रहेगा। छोटे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
राशि फलादेश
मिथुन
आज का दिन शुभ है। मन में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। आत्मविश्वास के साथ किसी भी कार्य को संपन्न कर सकेंगे। स्थायी संपत्ति से संबंधित अच्छे योग बनते है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी मामले को लेकर जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश
कर्क
आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। मन में आज चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रकार की लंबे समय तक की बीमारी हो सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।
राशि फलादेश
सिंह
आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य करने के लिए मन में उत्साह बना रहेगा। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। माता के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सही सलाह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।
राशि फलादेश
कन्या आज का दिन सामान्य है। मन में असमंजस रहेगा। कार्य करने में अस्थिरता की स्थिति रहेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। अंजाना सा भय बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बात को लेकर दिनभर चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी।
राशि फलादेश
तुला
आज का दिन शुभ है। मन में आध्यात्मिक अनुभूति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य करने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों के प्रति मन में सम्मान स्थापित होगा। संतान का भाग्य अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य होंगे। जीवनसाथी के ग्रह वर्तमान में प्रभावशाली हैं।
राशि फलादेश
वृश्चिक
आज का दिन सामान्य है। मन में शंकाएं बनी रहेंगी। मन अस्थिर रहेगा। इसके कारण से निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। भाइयों एवं परिवार का अल्प सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित चिंता बनी रहेगी। शत्रु प्रभावशाली रहेंगे।
राशि फलादेश
धनु
आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। माता के भाग्य से आपके कार्य सिद्ध होंगे। जीवनसाथी का भाग्य प्रभावशाली है। परंतु उनसे सामंजस्य बनाकर रखें। अन्यथा विवाद हो सकता है।
राशि फलादेश
मकर
आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। शत्रु परेशान करेंगे। मन अशांत रहेगा। धन की हानि होगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी।
राशि फलादेश
कुंभ
आज का दिन शुभ है। मन में एकाग्रता बनी रहेगी। संतान का दिमाग सक्रिय रहेगा एवं संतान को सफलता मिलेगी। रोग में आराम मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का भाग्य वर्तमान में अनुकुल है। जीवनसाथी के भाग्य से सफलता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश
मीन
आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। माता के स्वास्थ्य में कुछ कमी आएगी। संतान से सामंजस्य बनाकर रखें। संतान की समस्याओं को समझें एवं उनको हल करने की कोशिश करें। जीवनसाथी का झुकाव संतान की तरफ अधिक है।
राशि फलादेश

