मध्यरात में खून से लथपथ सडक पर मिला लाश
१७ जुलाई, महोत्तरी । महोत्तरी जिला के बर्दिवास नगरपालिका–३ गौरीडाँडा का ३६ वर्षीय श्रवण थापा सडक में ही मृत अवस्था में मिला है । विपी राजमार्ग (बर्दिवास–सिन्धुली–बनेपामार्ग) के बर्दिवास–३ गौरीडाँडा के स्मृतिपार्क के पास कल मंगलवार को मध्य रात में थापा का लाश मिला है ।
रात्रि नियमित गस्ती के समय प्रहरी ने शव बरामद किया । थापा के शर के पिछले भाग में काफी चोट लगी है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय बर्दिवास का प्रहरी नायब उपरीक्षक निशान थापा ने जानकारी दिया कि शव के पास ही प्रदेश–०२–००१प ३०५४ नं का स्कुटर सही अवस्था में था और हेलमेट टूटा हुआ था ।
प्रहरी ने अवस्था यकिन करने के लिये शव तत्काल बर्दिवास–१४ स्थित शुभस्वस्तिक अस्पताल में पहुंचाया था । वहां मृत घोषणा करने के बाद शव को परीक्षण के लिये जनकपुर अन्चल अस्पताल भेजा गया है ।
प्रहरी नायब उपरीक्षक थापा ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है ।

