Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राहत विषय पर बात करने गये बाढ पीडितों को मिली पिटाई

 

१७ जुलाई, जनकपुर । राहत तथा उद्धार के विषय में बातचीत करने के लिये वडाध्यक्ष के घर पहुंचे बाढ पीडितों को समाजवादी पार्टी, नेपाल का प्रदेश २ का प्रदेशसभा सदस्य रामआषिश यादव और उनका भाइ वडा अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने पिटाई की ।
जनकपुर उपमहानगरपालिका वडा नम्बर १७ का बाढी पीडित राहत और सहयोग नहीं पाने का शिकायत करने के लिये वडा अध्यक्ष परमेश्वर यादव के घर पहुंचे थे । वहां जाने के बाद प्रदेश सांसद और वडाअध्यक्ष के विरोध में नाराबाजी करने पर उन दोनों भाई पर पीडितों को मार पीट कर भगाने का आरोप लगाया है ।
वडा अध्यक्ष यादव ने कहा कि योग शिविर सञ्चालन होने के वक्त एक युवा के समूहों ने अनावश्यक नारा लगाने पर शिविर में आउ व्यक्तियों ने मारपीट किया है ।
उन्होंने कहा कि बाढ तो सभी जगह आया है, बात क्या है बैठकर कीजिये पर उनलोगों ने अचानक दंगा करने लगा जिसपर शिविर में आये व्यक्तियों ने मारपीट की है । उन्होंने बताया कि हम और प्रदेशसभा का सदस्य इस घटना में संलग्न नहीं हैं ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *