Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के साथ हेलिकॉप्टर मांग

 

जकजपुरधाम, १८ जुलाई । प्रदेश नं. २ सरकार ने केन्द्र सरकार के साथ हेलिकॉप्टर मांग किया है । विपदपूर्ण समय में तत्काल उद्धार के लिए प्रदेश सरकार ने ऐसी मांग की है । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल, उपप्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव, गृहमन्त्री रामबहादुर थापा, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ, जलस्रोत तथा सिचाई मन्त्री वर्षमान पुन एवं केन्द्रीय सांसदो के सामक्ष यह मांग रखे हैं ।
बारिस के कारण प्रदेश नं. २ स्थित विभिन्न जिलों में हुए डुबान संबंधी समस्या निरीक्षण के लिए आए केन्द्रीय सरकार के प्रतिनिधियों के समक्ष मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि प्रदेश नं. २ प्राकृतिक विपद की दृष्टिकोण से अत्यन्त जोखिमपूर्ण है, निरीक्षण के लिए तत्काल यहां एक हेलिकोप्टर की आवश्यकता है । केन्द्र से आए निरीक्षण टोली रौतहट, सर्लाही, महोत्तरी, सिरहा आदि जिलों की भ्रमण करते हुए जनकपुर पहुँचे हैं । उसके बाद जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने केन्द्र सरकार के समक्ष हेलिकॉप्टर उपलब्ध करा देने के लिए आग्रह किए हैं ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने बाढ़ की अवस्था, राहत तथा उद्धार के बारे में निरीक्षण टोली को जानकारी दी । उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि बाढ़ आने की तुरन्त वाद प्रदेश सरकार की ओर से तत्काल विपद व्यवस्थापन समिति को १०–१० लाख दी गई है । उन्होंने यह भी कहा कि हर पीडित परिवार को ३ लाख राहत देने की घोषणा भी की गई है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपप्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा कि तराई को बाढ़ और डुबान से संरक्षित करना है तो चुरे क्षेत्र की संरक्षण भी जरुरी है । इसके लिए केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय सरकार के बीच आपसी समन्वय के लिए भी उन्होंने जोर दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *