Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रावण ७ गते से सरकारी गाडी संचालन में प्रतिबन्ध !

 

काठमांडू, १८ जुलाई । नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व में रहे नेकपा ने घोेषणा की है कि श्रावण ७ गते से सरकारी गाडी संचालन में प्रतिबन्ध लगाया जाएगा । सरकार द्वारा उक्त समूह के ऊपर हो रहे दमन के विरुद्ध नेकपा ने ऐसी चेतावनी दी है । विप्लव समूह के मध्यपश्चिम कमाण्ड इन्चार्ज वीरगंज की ओर से बुधबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया है कि राज्य द्वारा जारी दमनकारी कदम के विरुद्ध श्रावण ७ गते से सरकारी नम्बर प्लेट की सवारी साधन संचालन में प्रतिबन्ध लगाया जाएगा ।
जारी विज्ञप्ति मे लिखा गया है– ‘हमारी पार्टी एकीकृत जनक्रान्ति अन्तर्गत वैज्ञानिक कार्यदिशा को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रही है । इसमें प्रतिक्रियावादी सत्ता और जनसत्ता बीच की मोर्चाबन्दी में थप कड़ाई हो रही है । राजनीतिक मोर्चा में पराजित सत्ता की ओर से हमारे पार्टी से सम्बद्ध नेता–कार्यकर्ता विरुद्ध गैरन्यायिक हत्या, गिरफ्तारी और दमन को बढ़ोतरी दे रही है ।’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांव–गांव में सिंहदरबार के नाम में अधिक कर वसूली और दमन भी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com