Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही के विभिन्न स्थानों में बुद्धमूर्ति तोड फोड

 

१८ जुलाई, बुटवल । रुपन्देही के बुटवल बेलहिया सडक खण्ड अन्तर्गत तिलोत्तमा नगरपालिका के ६ लेन सडक के मध्य भाग में रखा गया बुद्ध की मूर्ति को तोडा गया है ।
तिलोत्तमा नगरपालिका मेयर बासुदेव घिमिरे ने जानकारी दिया कि सडक के मेडिएन में रखी हुयी बुद्धमूर्ति लगायत अन्य ५ मूर्ति कल रात अज्ञात समूह ने तोड फोड किया है ।

तिलोत्तमा नगरपालिका के लगानी में बुटवल बेलहिया सडक खण्ड अन्तरगत तिलोत्तमा नगरपालिका के योगिकुटी से मंगलापुर तक बुद्ध की मुर्ति रखा गयी थी । गत वैशाख १ गते प्रदेश ५ सरकार का उद्योग, पर्यटन बन तथा बातावरण मन्त्री लिला गिरी ने बुद्धमूर्ति अनावरण किया था । प्रहरी ने जानकारी दिया कि उक्त मूर्ति किसने तोडा ? और क्यों तोडा ? इसके सम्बन्ध में अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *