Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान के क्योटो में जाने-माने एनीमेशन स्टूडियो में लगी आज 24 लोगों की मौत

 

टोक्यो, आईएएनएस।

जापान के क्योटो में जाने-माने एनीमेशन स्टूडियो में लगी आग  की वजह से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आग की चपेट में आने से अबतक 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक लोगों घायल बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इमारत में आग लगाने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने ट्वीट कर घटना को बहुत भयावह करार दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में काफी लोगों की मौत हो गई है। मैं घायल लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करना चाहता हूं और शीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढें   अविरल बारिश से भूस्खलन, काठमांडू–हेटौंडा को जोड़ने वाला कान्तिलोकपथ बंद

स्थानीय समाचार एजंसी के मुताबिक गुरूवार सुबह टीवी एनीमेशन सीरीज बनाने के लिए मशहूर क्योटो एनिमेशन कंपनी की तीन मंजिला इमारत में एक अज्ञात शख्स ने आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग लगभग 10.30 बजे लगी। मौके पर पहुंची राहत टीमों ने लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। वहीं पुलिस, ने आगजनी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गैसोलीन का छिड़काव कर वहां पर आग लगाई थी।

यह भी पढें   रविवार से गंगासागर सरोवर में पितृ तर्पण शुरू

41 वर्षीय संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायल होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने संदिग्ध को आग लगाते हुए देखा। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत की दूसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब दूसरी मंजिल पर लगभग 70 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे।

बता दें कि दो महीने पहले टोक्यो के कावासाकी में एक व्यक्ति ने स्कूली छात्राओं के एक समूह पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चें घायल हो गए थे। साल 2016 में चाकू से लैस एक व्यक्ति टोक्यो के पास एक छोटे से शहर में विकलांगों के लिए बनाए गए केंद्र में घुस गया और सोते हुए 19 रोगियों को मार डाला था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com