Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जीप दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को हेलिकप्टर से उद्धार

 

१९ जुलाई, मार्तडी(बाजुरा) ।

बाजुरा से कालिकोट जाते हुये क्रम में एक जीप दुर्घटना में पडकर घायल होने वाले १२ व्यक्तियों को हेलिकप्टर से उद्धार किया गया है । और उद्धार किये गये व्यक्तियों को उसके अपने को सौंपा गया ।
प्रमुख जिला अधिकारी गंगाप्रसाद अधिकारी ने बताया कि जगन्नाथ गाउँपालिका के भुँवा खोला में आज शुक्रवार सुबह हुई जीप दुर्घटना में १२ घायलों को नेपाली सेना ने हेलिकप्टर के माध्यम से उद्धार किया है ।
प्रहरी नायब उपरीक्षक भाट ने जानकारी दिया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति ज्यादातर मुगु जिला और बाजुरा जिला के हैं । प्रहरी ने बताया कि दुर्घटना में जीप चालक कैलाली टीकापुर का २६ वर्षीय रमेश बोगटी और मुगु खत्याड ६ का २४ वर्षीय रामबहादुर शाही का घटनास्थल में ही मृत्यु हो गयी ।
अन्य घायलों को उपचार के लिये नजदिक के अस्पताल में पहुंचाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *