समरसता मंच के शिष्टमंडल काठमाण्डू में, विश्व कल्याण के लिए पशुपति में होगी पूजा
काठमांडू, 20 जुलाई । नेपाल भारत समरसता मंच के तत्वावधान में भारत से एक शिष्टमंडल आज काठमांडू पहुंचा है । शिष्टमंडल का नेतृत्व समरसता मंच के प्रमुख श्री महावीर प्रसाद टोरडी कर रहें है । 10 लोगों की शिष्टमंडल में आईपीएस पंकज चौधरी भी हैं । श्री पंकज चौधरी जो राजस्थान के बरिष्ठ आई.पि.एस. हैं कलह विश्व शांति के लिए पशुपतिनाथ में पूजा करेंगे | उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती मुकुल पंकज चौधरी भी हैं जो कि जोधपुर से बा.स.पा. कि उम्मीदवार रह चुकीं हैं | इनके अतिरिक्त श्री सोमदत्त जी, श्री एस.एस.चौधरी जी, श्री पुष्प देवी जी तथा कुलदीप शर्मा जी शिष्टमंडल में सामिल हैं |
समरसता मंच द्वारा विश्व बन्धुत्व तथा विश्व कल्याण हेतु विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना किया जा रहा है । इसी शिलशिला में कल्ह इस शिष्टमंडल द्वारा पशुपतिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी । शिष्टमंडल को काठमांडू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया ।








