Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह का प्रतिभाशाली नेता माइला लामा पुलिस हिरासत

 
२१ जुलाई, काठमांडू । विप्लव समूह का काठमांडू उपत्यका व्युरो इन्चार्ज माइला लामा को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । काठमांडू काँडाघारी से  शनिवार मध्य रात को हिरासत में लिया गया है ।
महानगरीय अपराध महाशाखा का प्रमुख सहकुल थापा ने बताया कि कल रात १२ बजकर २० मिनट में लामा को हिरासत में लिया गया है । लामा के साथ रेशम तामांग को भी हिरासत में लिया गया है । थापा ने जानकारी दिया कि उनलोगों के पास से ४ मोबाइल और विप्लव समूह का दस्तवेज बरामद किया गया है ।
प्रहरी के अनुसार माइला लामा काठमांडू नख्खु, अनामनगर, सुकेधारा लगायत के विभिन्न स्थानों में हुआ बम विस्फोट में संलग्न था ।
लामा विप्लव समूह का प्रभावशाली नेता में से है । २०६४ साल के प्रथम संविधान सभा के चुनाव में वह भी लडा था । वह काठमांडू क्षेत्र नम्बर ९ से कांग्रेस नेता ध्यानगोविन्द रंजित से २०९ मत से पराजित हुआ था ।
लामा तत्कालीन माओवादी के जनसाँस्कृतिक महासंघ का अध्यक्ष भी है । परन्तु पार्टी विभाजन होने के बाद मोहन वैद्य के पास से वह विप्लव समूह में चला गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *