Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लायंस क्लब ने किया 120 लोगो का मुफ्त मधुमेह की जांच 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर से सटे जोगबनी स्थित लायंस क्लब जोगबनी के द्वारा  मोहल्ला डायबेटिज कैम्प के तहत रेलवे ग्राउंड में शिबिर लगाकर 120 लोगो का निःशुल्क  डाइबिटीज (मधुमेह )का जांच किया। क्लब का अध्यक्ष डॉ   सैकत तरफदार के नेतृत्व में आयोजित नि शुल्क कैम्प में तरफदार क्लिनिक के कई स्वस्थ्यकर्मी  के अलावा लायंस क्लब के सहस्यगन सक्रिय रह सेवा दिया । कैम्प में हाजी मुहल्ला , इंद्रानगर, मेन बाजार, रेलवे कोलोनी के लोग पहुचे और मधुमेह से संबंधित जानकारी लिया । लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री तरफदार ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डो में शिविर लगाकर नि:शुल्क मधुमेह जांच का कार्यक्रम है जिसके तहत मधुमेह का जांच सहित इससे बचने का उपाय ,लक्षण  बताए जाते है यह कार्यक्रम आगामी दिनों में भी निरन्तर चलेगा ।नि:शुल्क मधुमेह  कैम्प  को सफल बनाने में लायंस क्लब के राजेश केडिया, चतुर्भुज गोयल , समशाद अनवर ,सुशील कुमार सिंह उर्फ दारा , मंटु भगत ,अमित झा तथा अन्य कार्यकर्ता सक्रिय दिखे । शिविर में वार्ड संख्या 8 का पार्षद प्रतिनिधि फिरोज अंसारी ,सहित कई रेलकर्मी मौजूद थे।

यह भी पढें   रघुबीर राय जानकी आई हॉस्पिटल ऑपरेटिंग कमेटी के कोऑर्डिनेटर नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com