Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री राहत कोष में २५ लाख रुपैया हस्तांतरण

 

२४ जुलाई, काठमांडू । प्रधानमन्त्री प्राकृतिक प्रकोप उद्धार राहत कोष में २ संस्था ने २५ लाख रुपैया हस्तान्तरण किया है ।

आज बुधवार सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में निजामती कर्मचारियों के आधिकारिक ट्रेड यूनियन ने १० लाख और व्यापारिक समुह केडिया ग्रुप ने १५ लाख रुपैया हस्तांतरण किया है ।

राहत रकम का चेक लेते हुये प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि यह रकम बाढ तथा भूस्ख्लन से पीडित लोगों के लिये हस्तांतरण करने के लिये मैं ट्रेड युनियन और केडिया ग्रुप को धन्यवाद ज्ञापन करते हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि मानवीय सहयोग के इस कार्य के लिये आपलोगों को हार्दिक धन्यवाद । उन्होंने ट्रेड युनियन के निजामति कर्मचारी के प्रतिनिधि मण्डल के साथ बातचीत करते हुये कहा कि अब सृजन और योगदान का समय आ चुका है ।
उनहोंने यह भी कहा कि अब हम लोकतन्त्र ला दिये हैं । लोकतांत्रिक प्रणाली की शुरुआत हो चुकी है अब आंदोलन करने की आवश्यक्ता नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *