Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश २ के सभामुख का पाकेट मारने वाला चोर हिरासत से फरार

 

२४ जुलाई, बारा । बारा के सिमरौनगढ इलाका प्रहरी कार्यालय के हिरासत से एक कैदी फरार हो गया है । चोरी के आरोप में भारत के मोतिहारी जिला लिपनी ४ का स्थायी बासिन्दा १९ वर्षीय फिरोज मियां साउन ३ गते हिरासत में लिया गया था ।
बारा का डिएसपी रञ्जित राठौर के अनुसार मेस में खाना खाने ले जाते हुये क्रम में वह दिवाल को फांग के भागा है ।
्प्रदेश २ का सभामुख सरोज यादव के अनुसार साउन तीन गते सिमरौनगढ के हटिया में उसका पाकेट काटते वक्त वहां के स्थानीय युवाओं ने उसरे पकडा था ।
उन्होंने बताया कि मैं हटिया के भीड में कुछ युवाओं से बातचीत कर रहा था उसी समय मेरा पकेट काटते समय एक युवा ने देखा था । जब उसे पकडा और हलला हुआ तो मैंने देखा मेरा पकेट कट चुका था । और ५० हजार गायब हो गया था ।
उन्होंने बताया कि वहां कोई प्रहरी नहीं था और उसे खबर किया गया पर उन्होंने वेवास्ता किया है ।

यह भी पढें   देशभर में भीषण गर्मी, सर्तक रहने का मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *