भैरहवा भन्सार कार्यालय में नगद लेनदेन पर लगी रोक अब होगा बैंक में पैसा जमा
हिमालिनी संवादाता,रूपन्देही | रूपन्देही जिला भैरहवा भन्सार कार्यालय में नगद लेनदेन पर रोक लगाते हुए भारतीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया जिसमे भैरहवा शिद्धार्थ नगरपालिका अंतर्गत से आगे जाने वाले भारतीय दो पहिया और चार पहिया वाहनों को फार्म भरने और भन्सार शुल्क जमा करने में सुविधा मिलेगी ।भैरहवा भन्सार चीफ कमल भटराई ने बताया है की भैरहवा भन्सार कार्यालय बेलहिया के मुख्य गेट शाखा पर भारतीय यात्रियों को अपने वाहनों के भन्सार कराने के लिए इधर उधर चक्कर लगाना पड़ता था और वह ठगी का शिकार हो जाते थे इन सभी शिकायतों को देखते हुए गेट शाखा पर नगद लेनदेन पर रोक लगाते हुए एक राष्ट्रीय वाणिज्य बैक की शाखा और हेल्प डेस्क का आज शुभारंभ किया गया है। जिसमे सभी यात्रियों का तत्काल ऑनलाइन फार्म भरा जाएगा और भन्सार शुल्क बैंक में जमा कर यात्री अपने यात्रा को सफल पूर्वक से जा सकते है।

