गुल्मी में भूस्खलन से १३ लोगों की मौत
२५ जुलाई, गुल्मी । गुल्मी के सत्यवती गाउँपालिका वडा नम्बर ३ ठूलो लुम्पेक और वडा नम्बर ४ लिम्घा में भूस्खलन में मृतकों का संख्यां १घ पहुंच गया ।
लिम्घा का डेढ वर्षीय बालक सञ्जु विक और ७ वर्षीया तारा विक तथा ठूलोलुम्पेक का माया विक और बबी विक के शव मिलने के बाद मृतकों का संख्यां १३ पहुंच गया । ३ व्यक्तियों का शव कल शाम को मिला था औ १ व्यक्ति का शव आज सुबह मिला है ।
लिम्घा में मंगलबार निर्मला विक, पम्फा विक, अञ्जली विक, हिमान्सु विक, छली विक और सिवानी विक तथा ठूलोलुम्पेक में तिल कुमारी तरामु मगर और उनका बेटा दर्शन तरामु मगर तथा दुर्गा बहादुर सिंजाली का शव मिला था ।
भूस्खलन से घायल ठूलोलुम्पेक का करिष्मा तरामु और धनी तरामु को उपचार के लिये हेलिकप्टर से काठमांडू भेजा गया है । डाक्टर शिला ढकाल ने बताया कि दोनों को सर में बहुत चोट लगी है ।
प्रभावित क्षेत्र में नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी और नेपाल प्रहरी का टोली परिचालित है ।

