‘प्रदेश पुलिस समायोजन विधेयक संघीयता विपरित’
काठमांडू, २६ जुलाई । प्रतिनिधिसभा के कुछ सदस्यों का आरोप है कि सरकार ने संघीयता की मर्म विपरित प्रदेश पुलिस समायोजन विधेयक लाया है । विहीबार सम्पन्न संघीय संसद् राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति बैठक में उक्त विधेयक के बारे में दफाबार विचार–विमर्श करते हुए सांसद् द्वय संजय कुमार गौतम और उमाशंकर अगरिया ने कहा कि प्रस्तुत विधेयक संघीयता की मर्म विपरित है ।
समिति में बोलते हुए कांग्रेस सांसद् गौतम ने कहा कि विधेयक में प्रमुख जिला अधिकारी के मातहत प्रदेश सुरक्षा निकाय को रखा गया है, जो संघीयता की मर्म के विपरित है । उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था हटाना चाहिए, नहीं तो मान्य नहीं हो सकता ।

