Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री और ‘रअ’ प्रमुख के बीच भेटवार्ता नहीं हुई हैः सरकार के प्रवक्ता

 

काठमांडू, २६ जुलाई । सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और भारतीय गुप्तचर सस्था ‘रअ’ के प्रमुख सामन्तकुमार गोयल के बीच कोई भी भेटवार्ता नहीं है । मन्त्रिपरिषद् बैठक संबंधी निर्णय को सार्वजनिक करते हुए विहीबार पत्रकारों के बीच उन्होंने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ने रअ के प्रतिनिधि के साथ कोई भी भेट नहीं किया है, लेकिन मुलधार की मीडिया ने इस तरह हला किया कि प्रधानमन्त्री ने भेंट की है, यह सब अफवाह है ।’
मन्त्री बास्कोटा ने आग्रह किया कि मुलधार की मीडिया अफवाह के पीछे भांगना ठीक नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री को एक भारतीय कर्मचारी के साथ भेट करना है, इसकी भी कोई आवश्यकता नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल सुन्दर देश है, यहां पशुपति है, घूमने के लिए आते ही रहते हैं । दूसरी बात अगर कोई रअ के प्रतिनिधियों के साथ मिलते हैं तो वह क्या रअ के ही पक्षधर होते है ? फिर क्यों एक कर्मचारी के साथ मिलना चाहिए ?’
मन्त्री बास्कोटा ने कहा कि अगर कोई मिल भी जाते हैं तो कुटनीतिक मर्यादा के अनुसार ही मिलना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com