Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मला के लिये न्याय मांगते हुये नेविसंघ ने किया प्रदर्शन

 

२६ जुलाई, काठमांडू । नेपाल विद्यार्थी संघ ने कन्चनपुर उल्टाखाम की निर्मला पन्त के साथ हुआ बालात्कार के बाद हत्या का न्याय मांगते हुये राजधानी में प्रदर्शन किया है । पन्त को गत वर्ष साउन १० गते बलात्कार के बाद हत्या किया गया था । एक वर्ष व्यतित हो जाने के बाद भी सरकार अभी तक दोषी को नहीं ढूंढ पाई है । जिसके कारण नेविसंघ ने आज शुक्रवार को राजधानी के माइतिघर मण्डला में प्रदर्शन किया है ।
‘निर्मला न्याय कब पायेगी सरकार’ लिखा हुआ प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शनकारी ने निर्मला का हत्यारा का पता नही लगा पाने के कारण गृहमन्त्री रामबहादुर थापा के विरोध में नाराबाजी किया है । निर्मला पन्त हत्या के एक वर्ष व्यतित हो जाने के बाद भी घटना में संलग्न व्यक्तियों पर कारबाई नहीं हो पाने के कारण सरकार की आलोचनाएं हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *