Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रक के ठोकर से बस के १५ लोग गम्भीर घायल

 

२६ जुलाई, चितवन । चितवन के इच्छाकामना गाउँपालिका अन्तर्गत पृथ्वीराजमार्ग के लेवाटार में ट्रक ने एक बस को ठोकर दिया जिससे १५ लोग घायल हुये हैं । आज शुक्रवार सुबह लगभग पौने नौ बजे मुग्लिन से काठमांडू के तरफ जाने वाली ना८ख ६०५८ नम्बर के बस को विपरीत दिशा से आते हुये ना६ख २८९५ नम्बर का ट्रक ने ठोकर दिया है ।
प्रहरी कार्यालय चितवन ने जानकारी दिया कि बस का चालक भी घायल हुआ है । घायलों को उपचार के लिये पुराना मेडिकल कालेज भरतपुर भेजा गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि दुर्घटनग्रस्त बस और ट्रक सडक पर ही है जिसके कारण सवारी का आवागमन एकतर्फी ही हो रहा है । उसे हटाने का प्रयास जारी है ।
ठोकर देने वाला ट्रक चालक फरार हो गया है उसका खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com