Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं ‘रअ’ के प्रमुख के साथ नहीं मिला हूंः पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र

 

२६ जुलाई, काठमांडू । पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने बताया है कि मैं भारतीय गुप्तचर संस्था ‘रअ’ के प्रमुख से नहीं मिला हूं । पूर्व राजा शाह का सचिव डा. फणिराज पाठक ने एक विज्ञप्ति निकालते हुये दाबे के साथ कहा कि पूर्व राजा शाह रअ के प्रमुख से नहीं मिले हैं ।
पाठक ने विज्ञप्ति में कहा है कि ‘श्री ५ महाराजाधिराज ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाहदेव से मध्यरात में भारतीय गुप्तचर संस्था ‘रअ’का प्रमुख से मिलने की बात कुछ अनलाईन पत्रिकाओं में उल्लेख किया गया है जो पूर्णतया झूठ है ।
साथ ही विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख है कि इस प्रकार के कपोकल्पित समाचार से राष्ट्र के गरिमा का हनन हो सकता है और नेपाली के सम्मान को ठेस पहुंच सकता है । इसलिये इस प्रकार का मनगढन्त समाचार सम्प्रेषण कर पत्रकारिता के धर्म और समाज प्रति का दायित्व नहीं भूलें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *