माया नगरी’ मुंबई की ‘माया’ में डूबी सनी
कहते हैं जो एक बार मुंबई आया वह यहीं का होकर रह गया। कुछ ऐसा ही हुआ कनाडाई पोर्न स्टार और भारतीय मूल की बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के साथ, जो ‘मायानगरी’ की ‘माया’ में डूब सी गई हैं। सनी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘यदि आप मुझसे एक साल पहले कहते कि मुंबई मेरा घर होने जा रहा है तो मैं आप पर कभी विश्वास नहीं करती, लेकिन आज मैं यहां पर रहती हूं तो ऐसा लगता है कि मैं अपने घर वापस आई हूं। मुझे लगता है कि सपना सच हो गया है, लेकिन यह अभी केवल शुरुआत है।’’ उल्लेखनीय है कि टीवी सीरियल ‘बिग बॉस’ के जरिये भारत में अपने अभिनय पारी की शुरू करने वाली सनी लियोन अपनी पहली फिल्म ‘जिस्म 2’ के बाद स्वदेश वापस लौट गई थीं। हाल ही में वह मुंबई वापस लौटी और मुंबई में उन्होंने घर लिया है। सनी ने कहा, ‘‘आज मेरा दिन बहुत अच्छा रहा। मैं समझती हूं कि मैंने रहने के लिये एक बेहद अच्छी और खूबसूरत जगह ढूंढ ली है जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। यह एक पेंटहाउस है। करीब एक हजार वर्ग फुट की छत, तीन बेडरूम हैं। यह काफी बड़ा फ्लैट है और सामने समुद्र है। मैं बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं






