Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का रोटरी ट्रेड फेयर 2019 का उद्देश्य : अर्चना तापड़िया

 


माला मिश्रा बिराटनगर । प्रदेश 1 के बिराटनगर अतिथि सदन में दो दिवसीय रोटरी ट्रेड फेयर 2019 का उदघाटन विराटनागर महा नगरपालिका का मेयर भीम पराजुली सहित अतिथियों  ने दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित उक्त फेयर में बिभिन्न 38 स्टाल लगाए गए थे। महिलाओंद्वारा लगाए गए स्टाल में कपड़ा ,खेलौना ,खाद्यान रखा गया था सहित अन्य सामग्री रखा गया था । आयोजित रोटरी क्लब ऑफ विराटनगर डाउनटाउन का अध्यक्ष अर्चना तापड़िया ने बताया कि स्टॉल लगाने का उद्देश्य यह दिखाना है कि महिला हर क्षेत्र में काम कर सकती है ।वह घर से बाहर निकल दुकान के अलावा अन्य व्यपार भी कर सकती है । आज महिला शिक्षा , स्वास्थ्य , व्यपार सभी क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है । लगाए गए स्टॉल पर जम कर खरीदारी भी हुई । इस मौके पर अतिथि के रूप में उप मेयर इंदिरा कार्की , मोरंग व्यपार संघ का पूर्व अध्यक्ष ताराचन्द्र खेतान के अलावा रोटरी क्लब के पद अधिकारी वासुदेव गोल्यान ,भैरव रिजाल ,रचना राठी ,नन्द किशोर राठी,आनंद जाजू,सुशिल तापड़िया,नारायण तापड़िया व अन्य कारोबारी व प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   हिन्दू जीवन-दर्शन : प्रकृति की पूजा नहीं, उसकी रक्षा भी हमारा धर्म है : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com