Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरे और रोहित के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं : कप्तान विराट कोहली

 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली कोच रवि शास्त्री के साथ मीडिया के सामने पहुंचे। मुंबई में मंगलवार की शाम तकरीबन सवा छह बजे शुरू हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने विश्व कप 2019, टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर टीम की तैयारियों के बारे में बताया। रोहित शर्मा के साथ अपने मनमुटाव को लेकर भी विराट ने कई बातें कही।

मेरे और रोहित के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं

रोहित शर्मा से विवाद के मुद्दे पर विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका रोहित शर्मा से कोई झगड़ा नहीं है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भी इस खबर को बेबुनियाद बताया। विराट कोहली ने कहा, ‘रोहित शर्मा से विवाद के मुद्दे पर मैंने बहुत कुछ सुना है। अगर टीम का अच्छा माहौल नहीं होता तो हम दो-तीन सालों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

यह भी पढें   सात अधिकारकर्मियों ने की मांग कहा ...गृहमंत्री सार्वजनिक रूप से मांगे माफी

विराट कोहली ने पत्रकारों से कहा कि, ‘आप लोगों को देखना चाहिए कि हमारे ड्रेसिंग रूम का माहौल कितना अच्छा है। कुलदीप यादव युवा है और एमएस धोनी अनुभवी। ऐसे ड्रेसिंग रूम में भी कैसे खिलाड़ियों के साथ कैसे मजाक किया जाता है। यह देखना चाहिए’।

निजी जिंदगी को लेकर खबर बनाना ठीक नहीं

विराट ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि रोहित और मेरे बीच कौन मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है। मुझे नहीं पता कि ये रिपोर्ट्स कैसे चल रही है। हमारी निजी जिंदगी को भी इसमें घसीटा जा रहा है। खिलाड़ियों की निजी जिंदगी को लेकर खबर बनाना ठीक नहीं’

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com