Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ने पशुपति बृद्धाश्रम मे रह रहे बेसहारा महिला से टीका ग्रहण किया ।

 

काठमांडू: २४ अक्टूबर । प्रधानमंत्री डा. बाबूराम भट्टाराई ने अपने ८२ वर्ष के बुजुर्ग पिता भोज प्रसाद भट्टाराई के हाथ से आज टीका लगवाया ।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने  भाई शिव प्रसाद भट्टाराई के निवास पर जाकर उनसे टीका लगवाया । उनके साथ उनकी पत्नी हीसिला यामी और बेटी मानुषी भट्टराई भी थी ।
संक्षेप में पत्रकारों से बातचित करते हुये प्रधानमंत्री भट्टाराई ने कहा कि दशहारा के बाद राजनीतिक दलों के बीच गंभीर विचार विमर्श के बाद एक सर्वसम्मति राजनीतिक आउटलेट आने की संभावना है ।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी संविधान सभा अथवा नए चुनाव के लिए दोनों विकल्पों के लिए तैयार है ।
इस बीच, प्रधानमंत्री ने पशुपति में आज वृद्धाश्रम का दौरा किया और बुजुर्गों को बधाई दी और उन्हें सहानुभूति दिया । उन्होने वृध महिला से टीका भी लगवाया ।
प्रधानमन्त्री १० वजे वहां पहुचे थे तथा १घण्टा तक वृद्धों के शुभकामना आदान – प्रदान किया था तथा  उन्हें २२० स्वेटर वितरित किया था ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे बुजुर्गों के बीच में आकर आत्म संतुष्टि महसूस कर रहें हैं  क्योंकी उन्हें प्रत्येक व्यक्ति, परिवार, समाज और राज्य द्वारा सम्मान की जरूरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com