Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना से मिलता–जुलता कपड़ा सर्वसाधारण के लिए प्रतिबन्ध !

 

काठमांडू, २ अगस्त । आप ने देखा होगा कि नेपाली सेना से मिलता–जुलता पोषाक (कपड़ा) लगानेवाले लोग सड़क में काफी मात्रा में मिलते हैं । कई लोगों को तो लगता है कि एसी कपड़ा लगानेवाले व्यक्ति अवश्य ही नेपाली सेना से जुड़े हुए हैं । लेकिन सच ऐसा नहीं होता । हां, सैनिक पोषक से मिलता जुलता कपड़ की गलत प्रयोग बढ़ता जा रहा है, इसी को मध्यनजर करते हुए सरकार ने सभी स्थानीय प्रशासन को निर्देशन दिया है कि अब उप्रान्त सैनिक पोषक से मिलता–जुलता कपड़ा विक्री–वितरण में प्रतिबंध लगाया जाए ।
गृह मन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशन में कहा गया है कि नेपाली सेना से मिलता–जुलता कपड़ा की गलत प्रयोग बढ़ रही है, इसीलिए इसमें प्रतिबन्ध लगाया जाए । गृह मन्त्रालय ने सभी (७७) जिला पुलिस कार्यालय को निर्देशन देते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह का कपड़ा पहन रहा है तो प्रथमतः उसको सचेत करना होगा, अगर वह नहीं मने तो उसके ऊपर कारवाही की जाए ।
सरकार को मानना है कि अन्य विभिन्न निकायों की ओर से भी नेपाली सेना से मिलता–जुलता कपड़ा प्रयोग में लाया जा रहा है, उसको नियन्त्रण करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com