मार्गशीर्ष महीना में उप–चुनाव के लिए सुझाव
काठमांडू, २ अगस्त । राजनीतिक दलों की ओर से निर्वाचन आयोग को सुझाव है कि आगामी मार्गशीर्ष महीना उप–चुनाव किया जाए । बिहीबार विभिन्न राजनीतिक दल और निर्वाचन आयोग के बीच सम्पन्न विचार–विमर्श के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से इस तरह का सुझाव आया है ।
स्थानीय, प्रदेश और प्रतिनिधिसभा में विभिन्न कारण रिक्त पदों के उप–चुनाव करना आवश्यक है, इसी विषयों को लेकर आयोग द्वारा आयोजित विचार–विमर्श में बोलते हुए राजनीतिक दलों कहा है कि मार्गशीर्ष महीना ही उप–चुनाव के लिए उपर्युक्त है ।
निर्वाचन आयुक्त दिनेश थपलिया ने कहा कि आयोग की ओर से उप–चुनाव की तैयारी और कानुनी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई है । विचार–विमर्श में १८ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहभागी थे ।

