Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा निर्णय लेने में अस्थिरता बनी रहेगी। परिवार के लोगों का झुकाव आपके अन्य भाइयों की तरफ रहेगा। जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। माता का आप पर स्नेह बना रहेगा एवं माता के आशीर्वाद से आप के कार्य सिद्ध होंगे। संतान के आगे के भविष्य की सफलता को लेकर आप चिंता में मग्न रहेंगे।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा मन तनाव मुक्त रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता को हृदय संबंधी रोग हो सकता है। संतान के कार्य सिद्ध होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
राशि फलादेश

मिथुन आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। मन में चिंता रहने से किसी कार्य में मन एकाग्र नहीं हो पाएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। अधिक क्रोध में किसी का अपमान ना करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुत्र संतान पक्ष से जुड़ा हुआ कोई कार्य संपन्न होगा।
राशि फलादेश

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक शुरु

कर्क

आज का दिन शुभ है। आपका भाग्य पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। परिवार में सभी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। संतान के लिए शुभ समय है। संतान को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
राशि फलादेश

सिंह

आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। अधिक क्रोध से बचकर रहें नहीं तो ब्लड प्रेशर अधिक बढ़ने से नुकसान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो परिवार में विवाद हो सकता है। माता का वर्तमान में क्रोध अधिक रहेगा। अतः विवाद ना करें। संतान के द्वारा किसी बात को लेकर जिद की जा सकती है।
राशि फलादेश

कन्या आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भविष्य की सफलता के लिए योजनाएं बनाने में लग जाएंगे एवं योजनाओं को क्रियान्वयन करने के लिए प्रयास करना शुरू कर देंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं माता के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

तुला

आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में असमंजस पैदा होगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता को हड्डी या जोड़ों से संबंधित भी तकलीफ हो सकती है। संतान के द्वारा किसी बात पर तर्क-कुतर्क करने से आपको तनाव हो सकता है।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। भगवान की भक्ति करने से मन को शांति मिलेगी। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी एवं तनाव पैदा होगा। मन में अनजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के प्रति लगाव बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको शीत प्रकृति से संबंधित रोग हो सकता है। संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
राशि फलादेश

यह भी पढें   भारत विकास परिषद ने अनु बस्ती गम्हरिया के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

मकर

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं कार्य करने में स्फूर्ति बनी रहेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा एवं समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के शिक्षा संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन सामान्य है। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। मन में असमंजस रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष की तार्किक बुद्धि के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। भविष्य की सफलता को लेकर विशेष योजना बनाएंगे एवं उनके क्रियान्वयन के लिए प्रयास करेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं कार्य करने में स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद मिल सकता है। दूसरे के विवादों को अपनी बुद्धिमत्ता से हल कर सकेंगे।
राशि फलादेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com