कर्मचारियों की नयी तनख्वाह सार्वजनिक
५ अगस्त, काठमांडू– सरकारी कर्मचारी का नया तनख्वाह निर्धारण किया गया है । अर्थमन्त्रालय द्वारा तैयार किया गया नया तनख्वाह मन्त्रीपरिषद ने पारित कर चुका है । श्रावन १ गते से ही कर्मचारियों को नया तनख्वाह मिलेगा ।
सभी तह का निजामती कर्मचारी, नेपाली सेना, नेपाल प्रहरी, शसस्त्र प्रहरी बल, नेपाल स्वास्थ्य सेवा, संसद सेवा, सामुदायिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक, प्रदेश और स्थानीय तह का शिक्षक लगायत सभी को श्रावण १ गते से ही नया तनख्वाह लागु किया जायेगा ।
निजामति कर्मचारी अन्तर्गत मूख्य सचिव, नेपाली सेना का प्रधान सेनापति का तनख्वाह ६९ हजार ४ सौ ८२ रुपैया हो गया है । रथी का ६६ हजार ७ सौ १० रुपैया हुआ है उपरथी का ६४ हजार ७२६ रुपैया पहुंचा है ।

