ट्रफिक पुलिस को काला चश्मा वितरण
६ अगस्त,काठमांडू । नेपाल प्रहरी ने काठमांडू उपत्यका में कार्यरत ट्राफिक प्रहरियों को काला चस्मा वितरण किया है । काठमांडू उपत्यका में अत्यधिक प्रदुषण यानि की धूल धुवां से बचने के लिये महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा में कार्यरत ट्राफिक प्रहरियों को काला चस्मा वितरण किया गया है ।
प्रहरी महानिरीक्षक सर्वेन्द्र खनाल ने बताया कि ट्राफिक प्रहरी को नमूना सङ्गठन के रुप में विकास करने के लिये नीतिअनुसार उपत्यका में कार्यरत सभी ट्राफिक प्रहरियों को चस्मा वितरण किया गया है । महाशाखा का प्रमुख एवं प्रहरी वरिष्ठ उपरीक्षक वसन्तकुमार पन्त ने जानकारी दिया कि उपत्यका में धूल धुवां से बचने के लिये तथा सडक में स्मार्ट दिखने के लिये यह काला चश्मा वितरण किया गया है । फिलहाल काठमांडू में सिर्फ ४०० ट्राफिक प्रहरी कार्यरत हैं ।

