आइटी पढने के लिए क्यान ने किया लगभग २ करोड छात्रवृति की घोषणा
६ अगस्त, बुटवल । सूचना तथा सञ्चार प्रविधि के क्षेत्र में काम करते आ रहे कम्प्युटर एशोसियसन नेपाल महासंघ (क्यान) ने प्राविधिक शिक्षा के तरफ छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं ।
आइटी में विद्यार्थी का आकर्षण बढाने के लिये १ करोड ८५ लाख ३६ हजार बराबर का छात्रवृति वितरण करने जा रहे हैं । क्यान फेडेरेसन प्रदेश ५ ने बुटवल में पत्रकार सम्मेलन कर छात्रवृति की घोषणा की है ।
क्यान का केन्द्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष नवराज कुँवर ने बताया कि इस छात्रवृति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अधिकांश रुप में लाभ हो ।
उन्होंने बताया कि लर्ड बुद्ध एजुकेशन फाउण्डेन के सहकार्य में क्यान सातों प्रदेश में ७ व्यक्ति के दर से ४९ विद्यार्थियों में छात्रवृति प्रदान करेंगे ।
क्यान ने जानकारी दिया कि हरेक प्रदेश से एक एक करके छात्रा को पूर्ण छात्रवृति देंगे और अन्य ४२ विद्यार्थियों को आंशिक छात्रवृति देंगे ।
उपाध्यक्ष कुंवर ने कहा कि सभी जिला स्तर में चयन समिति से सिफारिस विद्यार्थियों प्रदेश भेजा जायेगा और उसमें भी उत्कृष्ट बच्चे को संघ के द्वारा चयन किया जायेगा । यह पारदर्शी और गरीब तथा जेहेनदार विद्यार्थियों के लिये लक्षित किया गया है ।

