Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साउदी दुतावास ने रोका महिला कामदारों का मांगपत्र प्रमाणीकरण

 

६ अगस्त, काठमांडू । रोजगारी के क्रम में साउदी अरेबिया जाने वाली नेपाली महिला कामदार के साथ चरम शोषण होने के बाद रियादस्थित नेपाली दूतावास ने ‘सप्लाई’ और ‘कन्ट्र्या्क्टिङ’ कम्पनी के साथ सम्बन्धित मांगपत्र प्रमाणीकरण करने का काम स्थगित कर दिया है ।
नेपाली महिला कामदारों को न्यूनतम आधारभूत सुविधा भी प्राप्त नहीं होने की पुष्टि होने के बाद दूतावास ने सोमवार उस कम्पनी में महिला कामदार लाने की मांगपत्र प्रमाणीकरण पर रोक लगा दिया है । वैदेशिक रोजगारी के लिये साउदी गये हुये नेपाली महिला कामदारों को पारिश्रमिक नहीं मिलने पर, आवास सुविधा मानवीय नहीं होने पर उनलोगों ने दुतावास में शिकायत किया था । दुतावास द्वारा सर्वेक्षण करने पर नेपाली महिला कामदारों की अवस्था दयनीय दिखा ।
जिससे दुतावास ने इस तरह का कदम उठाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *