Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिस्कुट एवं लाल मिर्च के अन्दर छिपाकर ला रहे नशीली दवाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार

 

महेश गुप्ता, रूपन्देही |  रुपन्देही जिला के भैरहवा में सशस्त्र प्रहरी बल नंबर 38 गुल्म में हेड क्वार्टर (रा.भ. शु) रुपन्देही द्वारा सप्रननि तेज बहादुर सी. जी. के निर्देश पर सीमा पर जगह-जगह लगाए गए टोली टीम ने जांच के दौरान भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक से भारत सीमा से नेपाल में प्रवेश कर रहे एक युवक को नशीली दवाओं एवं इंजेक्सन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढें   विपक्षी दलों द्वारा संसदीय समिति गठन करने की मांग

सशस्त्र बल की जांच के दौरान शक होने पर युवक की तलाशी के दौरान मिर्च के बोरे में रखे रस्क और बिस्कुट के पैकेट के अन्दर छिपा कर रखे नशीली दवाएं नुफिन 53 सीसी, फेनरागन 52सीसी, डाईजापाम 52 सीसी बरामद की गई।पकड़े गए युवक की पहचान दाङ्ग जिला के तुलसीपुर उपमहानगरपालिका वार्ड नंबर 5 के निवासी उज्जवल रिजाल पुत्र पुष्कर रिजाल उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।और आशंका जताया है की भारत सिमा से तस्करी के माध्यम से काठमांडो ,पोखरा ,लगायत अन्य क्षेत्र नशीला दवा बेचा जा रहा है । बरामद नशीली दवाओं के साथ युवक को अग्रिम कार्यवाही के लिए ईलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया को सौंप दिया गया है।

यह भी पढें   महोत्तरी में 13 दिन से लापता एक युवक की लाश मिली

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com