त्रिचन्द के छात्राें काे पढाया उद्याेगपति सुमार्गी ने, कहा शिक्षा प्रणाली में सुधार आवश्यक
काठमाडौं ।
उद्योगी तथा व्यवसायी अरुणराज सुमार्गी ने कहा है कि समग्र शिक्षा प्रणाली में जब तक सुधार नही हाेगा तब तक समाज में सामाजिक और आर्थिक सुधार भी नही हाे सकता ।
त्रिचन्द्र क्याम्पस में पोष्ट ग्रयाजुयट डिप्लोमा इन काउन्सेलिङ साईकोलोजी के विद्यार्थियाें काे मंगलबार दाे घण्टा पढाते हुए उन्हाेंने कहा कि पहले उन्हें अपनि मानसिकता में परिवर्तन लाना हाेगा ।
धर्म, संस्कार, दर्शन, अथर्वेद के बारे में जानकार सुमार्गि व्यवसायीक घराना के सदस्य हैं । सुमार्गी ग्रुप के आप सेकेन्डम्यान भी हैं । नेपाल से मजदुर और प्राज्ञिक व्यक्तित्व विदेश पलाएन हाे रहे हैं ऐसे समय में पोष्ट ग्रयाजुयट डिप्लोमा इन काउन्सेलिङ साईकोलोजी के विद्यार्थियाें काे इसे राेकने का उपाय उन्हाेंने बताया ।
रुपचन्द्र विष्ट, योगी नरहरीनाथ आदि व्यक्ति से प्रभावित सुमार्गि काे त्रिचन्द्र क्याम्पस के पोष्ट ग्रयाजुयट डिप्लोमा इन काउन्सेलिङ साईकोलोजी के संयोजक डा. गोविन्दशरण उपाध्याय ने विशेष अनुरोध कर के २ घण्टा अध्यापन के लिए कहा था । इस अवसर में सुमार्गि ने नेपाल में उद्योग व्यवसायी की समस्या पर भी प्रकाश डाला ।

