नेकपा और कांग्रेस नेता समाजवादी पार्टी में प्रवेश
६ अगस्त, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी और प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस का नेता तथा कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में प्रवेश किया है । समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय वालकुमारी में आज मंगलवार आयोजित पार्टी प्रवेश समारोह में काँग्रेस सभापति शेर बहादुर देउवा के गृह जिला डडेल्धुरा के सक्रिय नेता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में नेता तथा कार्यकर्ता काँग्रेस परित्याग कर समाजवादी पार्टी में प्रवेश किया है ।
समाजवादी पार्टी ने जानकारी दिया कि पार्टी प्रवेश करने वालों में सदानन्द पाठक, दिपेश भट्ट, रोहित पाठक, पुरुषोत्तम उपाध्याय और ललितपुर का समाजसेवी सबिना कायस्थ, इन्दिरा शाक्य लगायत हैं ।
नवप्रवेशी नेता और कार्यकर्ताओं को दोनों अध्यक्षों भट्टराई और यादव ने निर्देशन दिया है कि पार्टी की नीति, सिद्धान्त अनुसार सक्रिय होकर कार्य करना होगा । उन लोगों ने बताया कि नेकपा और कांग्रेस की नीति सिद्धान्त तथा नेतृत्व की कार्यशैली प्रति असन्तुष्टि जाहेर करते हुये समाजवादी पार्टी में प्रवेश किया है ।


