Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार सिर्सियाबासी को आर्थिक नाकाबंदी कर रही हैः सांसद यादव

 

काठमांडू, ६ अगस्त । सांसद् प्रदीप यादव ने दावा किया है कि नेपाल सरकार ने पर्सा जिला वीरगंज महानगरपालिका–२५ स्थित सिर्सियाबासी को आर्थिक नाकाबंदी में रखा है । उन्होंने कहा कि सिर्सियाबासी आज जमीन और घर खरीद–विक्री नहीं कर पा रहे हैं, जो एक प्रकार की आर्थिक नाकाब्दी है । मंगलबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘मधेशी होने के कारण ही सरकार २ वर्षों से सिर्सियाबासी को सुकुम्बासी बनाने की तैयारी में लगी है ।’
सांसद् यादव ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के नाम में वहां दो साल से खरीद–विक्री रोका गया है । उन्होंने आगे कहा– ‘मधेशी होने के कारण ही विना क्षतिपुर्ति घर, जमीन सब रोका गया है, स्थानीय कोई भी व्यक्ति अपने शादी–व्याह के लिए ऋण नहीं ले पा रहे हैं ।’ नेता यादव के अनुसार सिर्सिया में लगभग ६२ बिघा जमीन बिना कोई ठोस कमद अधिग्रहण के नाम में रखा गया है । उन्होंने के कहा कि आज सिर्सिया निवासी जनता आर्थिक संकट से गजुर रहे हैं । इसके बारे में संसद् से उन्होंने सरकार को ध्यानाकर्षण भी किया ।
स्मरणीय है, वीरगंज में आईसीपी निर्माण के साथ–साथ यहां स्मार्ट सिटी का अवधारणा भी सरकार ने प्रस्तुत किया था, उक्त अवधारणा के अनुसार ही सिर्सिया स्थित कई जमीन को खरीद विक्री में प्रतिबंध लगाया गया है । स्थानीयबासियों का कहना है कि अगर स्मार्ट सिटी बनाना ही है तो उसके बारे में विस्तृत कार्ययोजना आगे आना चाहिए, नहीं तो खरीद–विक्री शुचारु होना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com