Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यात्रियों को ठगने के आरोप में लगभग १३ हजार ट्याक्सी चालक पर कारबाई

 
७ अगस्त, काठमांडू ।
ट्राफिक प्रहरी ने विभिन्न बहाना बनाकर यात्रियों को ठगने के आरोप में उपत्यका के १२ हजार ७४९ ट्याक्सी चालक के ऊपर कारबाई की है ।
महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा की टोली ने आर्थिक वर्ष ०७५–७६ में कानूनविपरीत का कार्य कर मिटर में जाने के लिये नहीं मानने, मिटर बिगडने का बहाना बनाने तथा अनियमित रुप से भाडा लेने वाले ट्याक्सी चालकों पर कारबाई किया है ।
महाशाखा का प्रमुख एवं प्रहरी बरिष्ठ उपरीक्षक वसन्तकुमार पन्त ने बताया कि हमने आव ०७४और७५ में ८ हजार १२० ट्याक्सी चालक के ऊपर कारबाई किया था । अधिक भाडा लेने पर हमलोग उसपर कारबाई करते हैं ।  उन्होंने बताया कि लगभग दैनिक ४०–५० चालक को यात्रियों के ठगने के आरोप हम उस पर कारबाई करते आ रहे हैं । उसे सजा भी दे रहे हैं । ज्यादा भाडा लेने पर ३००० जुर्माना है और अगर एक ही टयाक्सी चालक इसमें पांच बार आ गया तो उसका चालक अनुमतिपत्र निलम्बन कर दिया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com