Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गला घोटकर सास ससुर ने किया बहु की हत्या

 

७ अगस्त, सप्तरी । सप्तरी के अग्नीसाइर कृष्णसवरण गाउँपालिका–३ की गर्भवती १९ वर्षीया रञ्जुदेवी यादव की हत्या हुयी है । सप्तरी प्रहरी ने जानकारी दिया कि शंका के आधार पर हत्या में संलग्न उनकी सास ४५ वर्षीया लीलादेवी यादव और ससुर ५५ वर्षीय महेन्द्र यादव को हिरासत में लिया गया है ।
सप्तरी का प्रहरी नायब उपरीक्षक भावेश रिमाल ने बताया कि आरोपितों पर गला दवाकर हत्या का आरोप लगा है । इसी आरोप के तहत कर्तव्य जान का निवेदन दर्ता के आधार पर उनलोगों को हिरासत में लिया गया है ।
राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह अस्पताल में श्रावन ५ गते ले जाते हुये पीडित की मृत्यु हो चुकी थी । मृतक के गला में डोरी कसने का चिन्ह था । शरीर में भी विभिन्न जगहों पर चोट तथा घाव का निशान था । मृतक का भाई रामसेवक यादव ने जिला प्रहरी कार्यालय में निवेदन दिया था उसी के आधार में प्रहरी ने उनलोगों को नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed