Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुषमा स्वराज के अन्तिम संस्कार में भाग लेने पहुंची सांसद चन्दा चौधरी दिल्ली

 
७ अगस्त, काठमांडू ।
राजपा की नेतृ तथा सांसद चन्दा चौधरी आज भारत के पूर्व विदेश मन्त्री सुषमा स्वराज के अन्तिम संस्कार में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंची है । वह कल दिल्ली से वापस आयेंगी ।
दिल्ली जाने से पूर्व चौधरी ने पूर्व विदेश मन्त्री स्वाराज के मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि स्वराज जैसे प्रभावशाली नेता के निधन से सिर्फ भारत ही नहीं नेपाल लगायत अन्य देशों को भी अपूरणीय क्षति हुयी है । सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन की खबर अत्यन्त दुखद है । इस निधन से हमने एक अच्छा मित्र खोया है ।
उन्होंने बताया कि सुषमा स्वराज का नेपाल तथा नेपाल की जनता से भी बहुत लगाव था । वह नेपाल भी कितनी बार आयी और अपना प्रभाव छोड कर गईं । उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व सदैव लोगों के स्मृति पटल पर अमिट रहेगा । ईश्वर उनके आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें । विनम्र श्रद्धांजली ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *