Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काबुल में एक कार बम धमाके में 14 की मौत

 

काबुल, एजेंसी।

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में एक कार बम धमाके में 14 की मौत एवं 145 लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में पुलिस मुख्‍यालय को निशाना बनाया गया था। इस हमले की जिम्‍मेदारी तालिबान ने ली है। अफगानिस्‍तान के आंतरिक मंत्रालय ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

इंटीरियर मिनिस्‍ट्री के प्रवक्‍ता नसरत रहीमी ने उन खबरों को खंडन किया कि विस्‍फोट के बाद गोलीबारी भी हुई थी। रहीमी ने बताया कि यह बम धमाका तब हुआ जब एक चेक प्‍वॉइंट पर स्‍टेशन के बाहर एक गाड़ी रोकी गई। मंत्रालय का कहना है कि यह धमाका मुख्‍य शहर से दूर पश्चिमी इलाके में हुआ। इस हमले में कई महिलाएं एवं बच्‍चे भी घायल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com