Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंचतत्व में विलीन हुआ भारतीय राजनीति का चमकता नक्षत्र ।

 

 

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। सुषमा स्वराज को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेटी बांसुरी ने सुषमा स्वराज को मुखाग्नि दी। सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई देने के लिए पीएम मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश-दुनिया के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। मंगलवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

यह भी पढें   पूर्व सचिव किशोर थापा बने त्रिभुवन विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष

सुषमा स्वराज के निधन से हर कोई दुखी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी समेत देश-दुनिया के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब विचारधारा और भाजपा के हितों का मामला होता था तो वह कभी समझौता नहीं करती थीं। इस बीच हरियाणा और दिल्‍ली की सरकारों ने पूर्व विदेश मंत्री के सम्‍मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणाएं की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *